Posts

Showing posts from May, 2022
 आजकल लोग व्हाट्सएप स्टेटस लगाते हैं। जिसे उनके कॉन्टैक्ट वाले सभी लोग देख सकते हैं।  परंतु इसका दुरपयोग हो रहा है क्योंकि कुछ लोग इन स्टेटस को देखकर ये अनुमान  लेते हैं की ये उनके लिए है। फिर उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे संभाल कर रख लेते हैं। खासकर ये तब और खतरनाक होता है जब कन्या पक्ष के कुछ लोग इन स्टेटस को संभालते हैं। इकट्ठा करके रखते हैं और ये सोचते हैं कि ये उनकी ही बेटी के खिलाफ लिखा गया हो।  फिर उचित मौका पाकर ससुराल वालों से दुर्व्यवहार करते हैं और कानूनी कार्यवाही की धमकी देते हैं और रिश्ता तक तोड़ने की बात करते है। जबकि व्हाट्सएप स्टेटस किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं होता ये तो सब के लिए होता है। और इस स्टेट्स के मैसेज स्वयं ही 24 घंटे के बाद डिलीट हो जाते हैं।  क्या ये षड्यंत्र नहीं है की कन्या पक्ष के घर वाले चुपके चुपके ससुराल पक्ष के व्यक्ति का व्हाट्सएप स्टेटस देखते हैं और  जब देखा की किस किसने ये स्टेटस किस किस ने देखे तो उसमे कन्या पक्ष के किसी भी घर वाले का नाम नहीं था। वो लोग चोरी चुपके से उस स्टेटस का स्क्रीनशॉट ले कर उसे संभाल कर रख रहे थ...